नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पौधारोपण से, छात्राओं ने निभाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संकल्प

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने किया पौधारोपण, गंगा तट पर लगाए गए पौधों का भी किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर में शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। सत्र के प्रथम दिन पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने भारत सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस दौरान छात्राओं ने मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

 

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति और मातृत्व दोनों ही जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण जैसे पुण्य कार्य से होना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्राओं से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि यह अभियान समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन सके।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने भी भविष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की सी.एम.ओ. अपूर्वा पाण्डेय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी, सीमा दुबे, अनामिका तिवारी, वैशाली पाण्डेय, अंजली विश्वकर्मा, सोफ़िया खानम तथा अल्पा तिवारी सहित महाविद्यालय की छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय के नेतृत्व में छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं डोमरी स्थित गंगा तट पहुंचे, जहां मार्च 2026 में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया। अपने हाथों से लगाए गए पौधों को हरा-भरा और विकसित होता देखकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। महाविद्यालय परिवार ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल