पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

भारत विकास परिषद आस्था एवं अमृत मिलन योग ग्रुप परिवार की पहल, डॉ. महेंद्र राय बोले— शुद्ध ऑक्सीजन और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। चांदमारी स्थित अमृत मिलन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को भारत विकास परिषद आस्था शाखा एवं अमृत मिलन योग ग्रुप परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. महेंद्र राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन में जनसहभागिता को भी आवश्यक बताया।

 

पौधारोपण अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में अमरूद के साथ-साथ गुड़हल, बेला, परिजात और चमेली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि बुद्धदेव तिवारी एवं संजय सिंह ने अपनी प्रेरणादायी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया।

 

अस्पताल परिसर में स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन सुषमा कुमारी एवं सुप्रिया कुमारी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत डॉ. महेंद्र राय ने किया।

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार सिंह, पर्यावरण संयोजक शशि कुमार उपाध्याय, प्रमोद सिंह, दयाशंकर राय, रजनीश शर्मा, वरिष्ठ कवि बुद्धदेव तिवारी, शायर डॉ. लियाकत अली ‘जलज’, राजेश सिंह, पूर्व सैनिक स्वतंत्र राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल