सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

ऋषिकाओं के वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण हुआ आलोकित, आचार्य संजीवनी जी ने कराया लोकमंगल यज्ञ; युवा कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति को मिली सराहना

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। सुबह-ए-बनारस के मंच पर रविवार प्रातः आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, वैदिक परंपरा और भारतीय शास्त्रीय संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेघों की गर्जना के बीच सुबह-ए-बनारस की ऋषिकाओं द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर आचार्य संजीवनी जी ने विश्व कल्याण एवं लोकमंगल की भावना से वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में युवा सितार वादक रोनित चटर्जी ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबले पर जापान के कलाकार हीमोरू मत्सुदा तथा बनारस के कृष्णा प्रजापति ने प्रभावशाली संगति प्रस्तुत की।

सितार वादन की शुरुआत राग भैरव के आलाप और जोड़ से हुई। इसके बाद विलंबित तीनताल में निबद्ध स्वर-रचना तथा द्रुत तीनताल की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन दादरा की मधुर प्रस्तुति “बांध के पिरितिया के डोर” से हुआ, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी एवं युवा उद्यमी डॉ. कुमार प्रशांत मिश्रा ने कलाकार रोनित चटर्जी को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत करते हुए शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पं. प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया।

आध्यात्मिक अनुष्ठान, वैदिक परंपरा और शास्त्रीय संगीत के त्रिवेणी संगम ने सुबह-ए-बनारस की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता