मार्कण्डेय महादेव मंदिर में नवागत थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर मंदिर समिति और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी (चौबेपुर)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर में शनिवार को चौबेपुर के नवागत थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी गिरी के नेतृत्व में फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने भगवान मार्कण्डेय महादेव के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

 

दर्शन-पूजन के उपरांत गोस्वामी समिति एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी थाना प्रभारी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद आगामी श्रावण मास में मंदिर परिसर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा यातायात संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने कैथी चौकी प्रभारी पवन राय से श्रावण मास की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों तथा यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण दर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी गिरी, मुन्ना गिरी, श्यामू गिरी, गौरव गिरी, गोस्वामी समिति के मंत्री संतोष कुमार गिरी, अनिल गिरी, ओंकार नाथ गिरी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रावण मास को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति के समन्वित प्रयासों पर विश्वास व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    जुलूस में गूंजे नारे-ए-तकबीर और मरहबा के नारे, नबी के झंडे के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए ग्रामीण     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा…

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, शीशा-बोनट व डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त; हजारों रुपये के नुकसान का दावा     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग