काली मंदिर में चोरी का प्रयास नाकाम, पुजारी की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार

मां काली के आभूषण लेकर भागने की फिराक में था युवक, पुजारी को काटकर भागने का किया प्रयास; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7 NEWS, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर के सिपाह मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध काली माई शक्ति पीठ मंदिर में सोमवार सुबह चोरी की एक वारदात पुजारी की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विफल हो गई। मंदिर में दर्शन के बहाने पहुंचे एक युवक ने मां काली के श्रृंगार में चढ़े आभूषण चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन पुजारी बाबा केवल दास ने साहस का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा और मां काली की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण उतारने लगा। इसी दौरान पुजारी बाबा केवल दास की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए युवक को पकड़ लिया।

खुद को घिरा देख आरोपी ने बच निकलने के लिए पुजारी के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बावजूद पुजारी ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को मजबूती से पकड़े रखा। शोर सुनकर स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चोरी किए गए आभूषणों के साथ हिरासत में लेकर थाने ले गई। मंदिर परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार, निवासी लाल का पूरा, नीभापुर बताया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    वानर सेना की पहल और जनसहयोग से जुटाए गए 12 लाख रुपये से अधिक; प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मिली सहायता की स्वीकृति     रिपोर्ट विवेक राय…

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    विभिन्न स्थानों से पकड़े गए आरोपित, बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन