युवा आईएएस अधिकारी कुणाल गौरव को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यशैली और जनसेवा की हुई सराहना

लेखपाल संघ ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित, अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, शाहगंज (जौनपुर)। तहसील शाहगंज में स्थानांतरित उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव को लेखपाल संघ की ओर से आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, लेखपालों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष प्रशासन, सरल व्यवहार और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली से जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

 

लेखपाल संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष इंजी. विकास सिंह तथा मंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में कुणाल गौरव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालचंद गौतम, मंत्री राजीव सिंह डल्लू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनोन्मुखी बना।

 

वक्ताओं ने कहा कि कुणाल गौरव उन युवा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रत्येक कार्यस्थल पर जनता का विश्वास अर्जित किया। मड़ियाहूं में उपजिलाधिकारी के रूप में उन्होंने त्वरित जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और आम लोगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान को प्राथमिकता दी। इसी कारण वे आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय रहे और उनके स्थानांतरण पर लोगों ने उन्हें पुनः इसी क्षेत्र में तैनात किए जाने की इच्छा भी व्यक्त की।

 

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष सनन्दन भट्ट, दिनेश यादव, चंद्रिका, रमेश वर्मा, प्रीति सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कुणाल गौरव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और भावभीनी विदाई के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ईमानदार, कर्मठ और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारियों की प्रशासनिक व्यवस्था में सदैव आवश्यकता रहती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    छात्रसंघ अध्यक्ष से ब्लॉक प्रमुख और विधायक तक पहुंचे, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में रहे सक्रिय   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की…

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    वानर सेना की पहल और जनसहयोग से जुटाए गए 12 लाख रुपये से अधिक; प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मिली सहायता की स्वीकृति     रिपोर्ट विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी