मतदेय स्थलों का होगा व्यापक सत्यापन, 18 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

डीएम सत्येंद्र कुमार ने एसडीएम एवं ईआरओ को दिए भौतिक निरीक्षण के निर्देश, मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

 

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मतदेय स्थलों से संबंधित प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) एवं ईआरओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए, जिससे मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों की ओर से प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का निष्पक्ष एवं नियमानुसार परीक्षण किया जाए। किसी भी संशोधन प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पूर्व उसका स्थलीय सत्यापन कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही अब तक प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि मतदेय स्थलों के संबंध में कोई सुझाव, आपत्ति अथवा संशोधन प्रस्ताव हो तो उसे लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित ईआरओ द्वारा उसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत 18 जुलाई को मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधकर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, देशसेवा के जज्बे को किया सलाम     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रक्षाबंधन…

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प