पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे सम्मानित

“हरियाली पहल – ऑक्सीजन बढ़ाइए, पेड़ लगाइए” अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र प्रदान, संगठन ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण का किया आह्वान

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा संचालित “हरियाली पहल – ऑक्सीजन बढ़ाइए, पेड़ लगाइए” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संगठन के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अजय श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संयोजक सौरभ कुमार, प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने कहा कि “सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए आज वृक्ष लगाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। सनातन संस्कृति में प्रकृति का संरक्षण और वृक्षों की पूजा का विशेष महत्व है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।”

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि “सुनहरे कल के लिए आज पेड़ लगाइए” अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर गति पकड़ रहा है। राष्ट्रीय सनातन संघ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की इस जनभागीदारी मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तीन दिवसीय बोधायन विज्ञान कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोगात्मक विज्ञान के गुर

    तीन जिलों के 28 विद्यालयों के 38 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, आईआईटी और बीएचयू के शोधार्थियों ने दिया प्रशिक्षण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)।…

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

    एंटी करप्शन कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी, विवेचक के अनुरोध पर न्यायालय ने बढ़ाई रिमांड अवधि     SHREE 7 NEWS,cलखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, आज से शुरू हुआ वाहनों का संचालन

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, आज से शुरू हुआ वाहनों का संचालन

    तीन दिवसीय बोधायन विज्ञान कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोगात्मक विज्ञान के गुर

    तीन दिवसीय बोधायन विज्ञान कार्यशाला सम्पन्न, ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे प्रयोगात्मक विज्ञान के गुर

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: आठों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ी

    मतदेय स्थलों का होगा व्यापक सत्यापन, 18 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

    मतदेय स्थलों का होगा व्यापक सत्यापन, 18 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

    पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे सम्मानित

    पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे सम्मानित

    पहड़िया में UP 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का शुभारंभ, कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक

    पहड़िया में UP 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का शुभारंभ, कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक