होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल, शत-प्रतिशत मतदान की गयी अपील

नागेपुर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और प्रेम का दिया संदेश

मिर्जामुराद लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियांँ बांटी।

साथ ही एक-दूसरे को होली पर्व के त्योहार की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देता है।

हिंदू, मुस्लिम, सिख-इसाई सभी आपस में भाई-भाई। इसलिये होली के त्योहार को सौहार्द और प्रेम के साथ मनायें। इसी उद्देश्य से होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसमें सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान करें।

आगामी दिनों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन बुनकर दिहाड़ी मजदूर संयोजक रामबचन, अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, स्वागत आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर और धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया।

इस मौकेपर सुभाष यादव, अजीत मिश्रा, रमेश पटेल, बहादुर पटेल, विजय नारायण, रामशृंगार,रामदुलार,फूलचंद, आनन्द मिश्र,अनुभव पाण्डे, शिवकुमार, अनीता, आशा,सुनील,विद्या, मैनब बानों, शमा बानो, सीताबुन, सीमा,मधुबाला, विनोद आदि लोग मौजूद रहें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास