एसीपी से मिला पत्रकार प्रतिनिधि मंडल मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन,एसीपी ने चोलापुर पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

एसीपी से मिला पत्रकार प्रतिनिधि मंडल मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन,एसीपी ने चोलापुर पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

वाराणसी/-चोलापुर थाना क्षेत्र के तंराव गाँव निवासी पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह को चोलापुर क्षेत्र के एक ब्यक्ति द्वारा खबर चलाने को लेकर बीते दिनों फोन कर गाली गलौज व जान से मारने की खुली धमकी दिया गया था, जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस चौकी दांगनज पहुँच बीते 18 मार्च को एक तहरीर देकर धमकी देने वाले के खिलाफ कार्यवाही की माँग किया था।

लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नही हुई तो पीड़ित पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह ने नेशनल मीडिया हेल्पलाइन टीम के ग्रुप में सूचना भेजकर मुकदमा दर्ज कराने सम्बंधित सहयोग की माँग किया जिसका संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास के नेतृत्व में पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी को पीड़ित पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह के मामले को अवगत कराते

हुए और बीते 18 मार्च को प्रार्थना पत्र पुलिस चौकी दानगंज पर देने के बाद आज तक फोन पर धमकी देने वाले अंकित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने के बाबत आक्रोश व्यक्त करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ को मुकदमा दर्ज करने से सम्बंधित ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने का माँग किया गया।पीड़ित पत्रकार के फोन पर मिली धमकी की आडियो क्लिप सुनने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने चोलापुर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

वही ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास, सुनील कुमार उपाध्याय, इमरान खान, अमित सिंह रतन, एडवोकेट प्रदीप कुमार, रविन्द्र विश्वकर्मा, पारसनाथ, राहुल मिश्रा, शुभम पटेल, रत्नेश राय, दीनदयाल सिंह, स्मिता सिंह, अभय श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, गोविंद तिवारी, दीपक सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा