तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से फर्नीचर कारीगर की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

एसडीएम के आश्वासन के बाद एक घंटे में बहाल हुआ यातायात, चालक फरार; पुलिस ने वाहन किया जब्त

रिपोर्ट विवेक राय 

SHREE 7 NEWS पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से 35 वर्षीय फर्नीचर कारीगर जयप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह शव सड़क पर रखकर वाराणसी-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार जयप्रकाश विश्वकर्मा सोमवार रात करीब 1:30 बजे घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान फूलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर घर के पास खड़ी एक मैजिक मालवाहक से टकरा गई। टक्कर के जोरदार प्रभाव से मैजिक वाहन जयप्रकाश से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के विरोध में परिजनों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और इंस्पेक्टर फूलपुर राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नियमानुसार सहायता और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की सहायता राशि, विधवा पेंशन तथा दोनों बेटियों को इंस्पायर योजना से जोड़ने के साथ अमूल कंपनी में रोजगार दिलाने का भी आश्वासन दिया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। बताया गया कि पिकअप अमूल दुग्ध प्लांट से दूध लेकर वाराणसी की ओर जा रही थी।

मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था और फर्नीचर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद पत्नी और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधकर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, देशसेवा के जज्बे को किया सलाम     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रक्षाबंधन…

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प