दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय

तत्कालीन रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना बनी सशक्त आधार, न्यायालय ने सुनाई कठोर सजा

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, जौनपुर। जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में माननीय न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया है। न्यायालय के इस निर्णय के बाद तत्कालीन विवेचक एवं उस समय रामपुर थानाध्यक्ष रहे दिव्य प्रकाश सिंह की निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना की व्यापक सराहना हो रही है। वर्तमान में वह सुरेरी थाने के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

 

माननीय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव की अदालत ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 102/2023 (मु.अ.सं. 58/2023), थाना रामपुर, जिला जौनपुर, राज्य बनाम रविन्द्र पाल प्रकरण में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया।

 

न्यायालय ने अभियुक्त रविन्द्र पाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत दोषी ठहराते हुए धारा 506 में दो वर्ष के कारावास एवं ₹2,000 के अर्थदंड तथा धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹25,000 के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, धारा 504 आईपीसी के आरोप से अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया गया।

 

अदालत ने सहअभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ अरविंद पाल, पन्ना लाल पाल एवं उर्मिला देवी को धारा 504 एवं 506 आईपीसी के आरोपों से पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

 

मामले की विवेचना के दौरान तत्कालीन रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने साक्ष्यों का विधिसम्मत एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलन कर निर्धारित समय सीमा में विवेचना पूरी की। उनकी प्रभावी जांच के आधार पर अभियोजन पक्ष न्यायालय में आरोप सिद्ध करने में सफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता को न्याय मिला और दोषी को कठोर सजा सुनाई गई।

 

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक वेद प्रकाश तिवारी एवं रमेश चंद्र पाल ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय के इस फैसले को महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध कड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्य प्रकाश सिंह की कार्यशैली के चलते अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    छात्रसंघ अध्यक्ष से ब्लॉक प्रमुख और विधायक तक पहुंचे, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में रहे सक्रिय   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की…

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    वानर सेना की पहल और जनसहयोग से जुटाए गए 12 लाख रुपये से अधिक; प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मिली सहायता की स्वीकृति     रिपोर्ट विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता