काशी को ₹25,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट की सौगात, खुशी में झूमे भाजपाई

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न, कहा— विकसित काशी की दिशा में ऐतिहासिक कदम

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, रोहनिया (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा काशी के लिए लगभग ₹25,000 करोड़ की लागत वाले मेगा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर बुधवार शाम रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे काशी के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि काशी के गौरव, पर्यटन, व्यापार और भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत गंगा रिवर कॉरिडोर एवं वरुणा रिवर कॉरिडोर सहित दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिससे शहर की लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का प्रभावी समाधान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक और विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क विकसित होने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। गंगा की आस्था, बाबा विश्वनाथ धाम की दिव्यता और आधुनिक आधारभूत संरचना मिलकर विकसित काशी की नई पहचान स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार काशी को विश्वस्तरीय शहर बनाने के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेंद्र सिंह पटेल, जेपी दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, मंत्री उषा मौर्या, अश्वनी पांडेय, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ज्ञानचंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, रिंकू पटेल, किशन सिंह, प्रीति मिश्रा, मुकेश, वीरेंद्र, खुशबू सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन