गंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबने से मौत, चार घंटे बाद मिला शव

मार्कण्डेय महादेव घाट पर हुआ हादसा, मित्र के सामने गहरे पानी में समाया छात्र; सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवाल

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 18 वर्षीय छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद छात्र का शव गंगा से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, वैभव गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता, निवासी चोलापुर, अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आया था। दर्शन के बाद दोनों सुबह करीब 10 बजे गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे। स्नान के दौरान अचानक वैभव का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मित्र के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंगा की तेज धारा में लापता हो चुका था।

घटना की सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू कराया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे छात्र का शव गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कराई।

मृतक के पिता राजेश गुप्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। वैभव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था तथा 11वीं कक्षा का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद एक बार फिर मार्कण्डेय महादेव घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर पूर्व में भी कई श्रद्धालु डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, प्रशिक्षित लाइफगार्ड और सुरक्षा संसाधनों की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन