किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

17 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त सुंगुलपुर अंडरपास के पास से दबोचा गया, मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौबेपुर पुलिस ने अपहरण के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी को 11 जून 2026 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में आरोपी ऋषि उर्फ रिशु राजभर, निवासी ग्राम रमना, थाना चौबेपुर, वांछित चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए।

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 14 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुंगुलपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी ऋषि उर्फ रिशु राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। चौबेपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन