रक्तांचल सीज़न-3 के सितारों ने बनारस की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का लिया आनंद

गोदौलिया की चाय से लेकर गंगा आरती और बनारसी स्वाद तक, निकितिन धीर व क्रांति प्रकाश झा ने शहर की रौनक को किया करीब से महसूस; 16 जुलाई से MX Player by Prime Video पर होगा मुफ्त प्रीमियर

रिपोर्ट विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘रक्तांचल सीज़न-3’ के प्रीमियर से पहले शो के प्रमुख कलाकार निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक वातावरण और बनारसी खान-पान का भरपूर आनंद लिया। दोनों कलाकारों ने शहर की ऐतिहासिक गलियों, घाटों और स्थानीय स्वाद का अनुभव करते हुए प्रशंसकों के साथ यादगार पल साझा किए।

कलाकारों ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोदौलिया स्थित प्रसिद्ध शंकर चाय वाला पर चाय की चुस्कियों के साथ की। इसके बाद वे नमो घाट पहुंचे, जहां गंगा तट की मनमोहक छटा का आनंद लिया। उन्होंने गंगा में नौका विहार किया और सायंकाल दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होकर बनारस की आध्यात्मिक गरिमा को करीब से महसूस किया।

यात्रा के समापन पर दोनों कलाकारों ने प्रसिद्ध बाटी-चोखा रेस्तरां में पारंपरिक पूर्वांचली व्यंजनों का स्वाद चखा और बनारसी पान का भी आनंद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ उनकी आत्मीय मुलाकातें आकर्षण का केंद्र रहीं।

कलाकारों ने कहा कि वाराणसी की संस्कृति, परंपरा और आत्मीयता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। शहर की ऐतिहासिक विरासत और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। वहीं, प्रशंसकों में भी ‘रक्तांचल सीज़न-3’ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

ऋतम श्रीवास्तव के निर्देशन, सिद्धार्थ मिश्रा की लेखनी और जार मोशन पिक्चर्स के निर्माण में तैयार इस सीज़न में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नया सीज़न सत्ता संघर्ष, बदले, महत्वाकांक्षा, बदलती वफादारियों और विश्वासघात की कहानी को पहले से अधिक रोमांचक अंदाज़ में प्रस्तुत करेगा।

‘रक्तांचल सीज़न-3’ का प्रीमियर 16 जुलाई से केवल MX Player by Prime Video पर मुफ्त स्ट्रीम किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    नवरात्र के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की पहल, बैनर लेकर गांव में निकलीं छात्राएं     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। नारी स्वावलंबन, महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों के…

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    जिलाधिकारी से ग्रामीणों की गुहार, जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी चौराहे से मारकंडेय महादेव मंदिर तक राष्ट्रीय राजमार्ग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    मिशन शक्ति के तहत सोनबरसा में जागरूकता रैली, बच्चियों ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    पंडित शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी ‘गुरुजी’: छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चार महीने से अधूरा पड़ा शम्मो माता मंदिर का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला के चौथे दिन सजी जनकपुरी की फुलवारी, श्रीराम-सीता मिलन का हुआ भावपूर्ण मंचन