घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गंभीर धाराओं में जांच शुरू

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर क्षेत्र के मुर्दहा चौकी अंतर्गत एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला एक युवक लंबे समय से उस पर गलत नीयत रखता था। आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते अभद्र टिप्पणियां करने के साथ अशोभनीय इशारे करता था। विरोध करने पर आरोपी युवती को उठा ले जाने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका था।

पीड़िता का आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने कथित रूप से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने की आहट मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते समय उसने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी।

मामले में चोलापुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2), 351(3) एवं 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी