वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ किया क्षेत्र भ्रमण, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों की लगाई फटकार

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ रामनगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लिया। दौरे की शुरुआत उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

 

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री बघेली टोला स्थित दलित बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

रामनगर किला के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में विद्युत लाइन बिछाने के बाद सड़क को क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने पर वित्त मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्किट हाउस तलब कर लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर वे क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के प्रत्येक कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

 

निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, संतोष द्विवेदी, मधुकर पांडे, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, लल्लन सोनकर, रितेश पाल, राजकुमार सिंह, उदय श्रीवास्तव, अनुरोध कनौजिया, विवेक मिश्रा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    उद्धव फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरा हुनर, श्वेता अग्रहरि बनीं ‘तीज क्वीन’     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में…

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    तीन घंटे तक परिवहन विभाग कार्यालय में डटे रहे ट्रांसपोर्टर, बसें खड़ी कर चाबी अधिकारियों को सौंपने का ऐलान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। परिवहन विभाग से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    गीत-संगीत और उमंग से सजा तीज महोत्सव

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    15 सितंबर तक मांगें नहीं मानीं तो RTO में तालाबंदी की चेतावनी

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    साक्षरता से मजबूत होगा जागरूक और संवैधानिक समाज : वक्ता

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प, लायंस क्लब काशी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त जुटाकर महिला की जान बचाने में बनी मददगार अभ्युदय सेवा समिति

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश

    शिक्षक दिवस पर बीएचयू में गुरु सम्मान का हरित संदेश