कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

भारत रक्त सेवा मंच की सूचना पर डीसीपी गोमती जोन में तैनात आरक्षी ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी, मानव सेवा का दिया प्रेरक संदेश

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए डीसीपी गोमती जोन में तैनात आरक्षी कुमार गौरव ने दूसरी बार स्वेच्छा से रक्तदान कर एक कैंसर पीड़ित मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस सराहनीय कदम की पुलिस विभाग एवं सामाजिक संगठनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

जानकारी के अनुसार भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही आरक्षी कुमार गौरव बिना किसी विलंब के रक्तदान केंद्र पहुंचे और दूसरी बार स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज की सहायता की।

 

समय पर उपलब्ध कराए गए रक्त से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। कुमार गौरव के इस मानवीय कार्य ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सर्वोत्तम माध्यम भी है।

 

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आरक्षी कुमार गौरव के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दूसरों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

 

वाराणसी पुलिस ने दोहराया कि जनसेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा भविष्य में भी पुलिस ऐसे जनकल्याणकारी और मानवीय कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी