नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत एमबीएस पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएस के तत्वावधान में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को दिया स्वस्थ भारत का संदेश

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। भारत सरकार के “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सोमवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित जीवन के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन प्रसारित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम के सामूहिक अवलोकन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर से नशामुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने कहा कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. आलोक कुमार कश्यप, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ. नीलम सिंह एवं डॉ. अखिलानंद सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद