सावन के प्रथम दिन गंगा आरती के साथ लिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प

नमामि गंगे के अभियान में शिवभक्तों ने किया गंगा स्वच्छता का संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया संदेश

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। भगवान शिव के प्रिय सावन मास के प्रथम दिन शिवनगरी काशी में आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्तों ने मां गंगा की आरती उतारकर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान पूरा गंगा तट “गंगा जल संरक्षण” और “स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा” के नारों से गूंज उठा।

 

सावन के पहले दिन गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और जीवन का आधार भी है। उन्होंने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देती है।

 

उन्होंने बताया कि जीवनदायिनी नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक करने का वास्तविक अर्थ प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेना है। यदि हम जल बचाने, नदियों को स्वच्छ रखने, खेतों, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए जल का संरक्षण करेंगे, तभी सावन पर्व की सार्थकता सिद्ध होगी और भगवान शिव की सच्ची आराधना होगी।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश शुक्ला, नवीन गुप्ता, नरेंद्र बघेल, रामकृष्ण सूर्यवंशी, प्रिंस शाही, चंद्रभूषण मिश्रा, महेंद्र, निखिल, विकास सिंह, हरिओम बाबा सहित बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं गंगा सेवियों ने सहभागिता करते हुए गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद