स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

27 जुलाई की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी किशोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश; संभावित स्थानों पर दी जा रही दबिश

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

जानकारी के अनुसार, किशोरी 27 जुलाई की सुबह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों एवं संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

 

काफी प्रयासों के बाद भी छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है तथा छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही किशोरी का पता लगाकर उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद