पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कमिश्नरेट वाराणसी के उपायुक्त महिला अपराध को प्रार्थना-पत्र देकर मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

परिजनों के अनुसार, युवती 25 जुलाई को पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 27 जुलाई को चोलापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवती ने 25 जुलाई और 28 जुलाई को शिवम यादव, निवासी मिश्नीरपुर (बारी), थाना चौबेपुर से मोबाइल फोन पर बातचीत की थी। परिजनों का कहना है कि संबंधित कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने पुलिस से उक्त युवक की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुबन राम गौतम ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत संबंधित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा युवती की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश अभियान जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, संगठन के प्रति निष्ठा को किया याद     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भाजपा के समर्पित…

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    मुनारी बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा के मजबूत सिपाही थे भोला नाथ उपाध्याय : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    भाजपा नेता विंध्यवासिनी उपाध्याय को श्रद्धांजलि, शोकसभा में याद किया व्यक्तित्व

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    तीन माह से कमीशन का भुगतान अटका, कोटेदारों में बढ़ा आक्रोश

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    लोलार्क षष्ठी को लेकर पुलिस कमिश्नर ने संभाली सुरक्षा की कमान

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चैन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

    दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद