श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

चमरहा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जयघोष से गूंजा वातावरण

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

चोलापुर (वाराणसी)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को चोलापुर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “सनातन धर्म की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

चमरहा बाजार स्थित प्राचीन भगवान भोलेनाथ मंदिर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा और श्री बजरंगबली के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रावण मास में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और चमरहा बाजार का यह शिव मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सायंकाल भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश मिश्रा (बबलू), राजू मिश्रा, बृजेश मिश्रा, नीरज, धीरज, अभय, दीपू, प्रकाश, सनी, शिवकुमार, बलिराम, अमन, संदीप, प्रकाश सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र, समाज और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा