सावन के प्रथम सोमवार पर ‘किशमिश गुरु’ की अनूठी सेवा, हजारों शिवभक्तों को वितरित किया मैंगो जूस

25 वर्षों से निरंतर जारी सेवा परंपरा का रजत जयंती वर्ष, पूरे परिवार ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। देवाधिदेव महादेव के प्रिय सावन माह के प्रथम सोमवार पर काशी में आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी एवं होटल आदेश पैलेस के मुख्य निदेशक लक्ष्मीकांत मिश्रा ‘किशमिश गुरु’ के नेतृत्व में बांसफाटक क्षेत्र में हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों के बीच शीतल मैंगो जूस का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।

 

इस वर्ष का आयोजन विशेष महत्व का रहा, क्योंकि ‘किशमिश गुरु’ परिवार की ओर से सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली सेवा यात्रा ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आम के जूस का प्रसाद वितरित किया गया।

 

इस सेवा की सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि लक्ष्मीकांत मिश्रा, उनकी पत्नी सुनीता मिश्रा, पुत्र आदित्य मिश्रा, पुत्री अदिति मिश्रा तथा छोटे पुत्र आदेश मिश्रा सहित पूरा परिवार वर्षभर अपने-अपने गुल्लक में धनराशि एकत्र करता है। उसी संचित राशि से सावन माह में शिवभक्तों और कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। परिवार की यह परंपरा सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।

 

भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मैंगो जूस का प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में वरिष्ठ महिला सपा नेत्री एवं कैंट प्रभारी रीबू श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, पूर्व पार्षद विजय यादव ‘विज्जू’, वरुण सिंह, बलवंत सिंह, पार्षद मनोज सिंह, राहुल यादव, अनुप मालवीय, मयंक जैन, अमिताभ दीक्षित, बृजेश कपूर, खुर्शीद भाई, योगेंद्र सिंह, श्यामू यादव, ज्ञानू यादव, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बबलू तिवारी, गोविंद यादव, शुभम यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह सेवा शिविर न केवल काशी की धार्मिक परंपराओं को सशक्त करता है, बल्कि समाज में ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’ का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करता है। ‘किशमिश गुरु’ परिवार की 25 वर्षों की निरंतर सेवा यात्रा सामाजिक समर्पण और जनसेवा की प्रेरक मिसाल बन गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    One thought on “सावन के प्रथम सोमवार पर ‘किशमिश गुरु’ की अनूठी सेवा, हजारों शिवभक्तों को वितरित किया मैंगो जूस

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा