सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने बाबा मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास के मार्ग पूरे दिन हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।

 

रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। भोर होते ही गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, जौनपुर, मऊ सहित अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा-गोमती संगम में स्नान कर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने राम नाम अंकित बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली एवं कल्याण की कामना की।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्गों का डायवर्जन भी लागू किया गया।

 

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार और त्रयोदशी पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    One thought on “सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा