सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

मार्कंडेय महादेव मंदिर के समीप दूर-दराज से आए शिवभक्तों का किया स्वागत, केला, सेव सहित फलाहार वितरित

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर के समीप समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की सेवा के लिए फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज से जलाभिषेक के लिए पहुंचे हजारों शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन्हें केला, सेव एवं अन्य फलाहार सामग्री वितरित की गई।

 

आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये विभिन्न जनपदों से मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचते हैं। उनकी सुविधा और सेवा के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान राहत मिल सके।

 

फलाहार वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

इस सेवा कार्य में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे, बीकापुर ग्राम प्रधान परमानंद गिरी, समाजसेवी आकाश जायसवाल, समाजसेवी परेश पांडेय, समाजसेवी रोहित राय, ऋषिकेश दुबे, मोनू शुक्ला सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने सभी सेवा भाव से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा