क्रिकेट के मैदान से ग्राम प्रधान की कुर्सी तक, दीपक चौहान अब विकास की पिच पर

2009 से 2018 तक क्रिकेट में दिखाया दमखम, 2021 में प्रधान बने; अनौरा को खेल और विकास की नई पहचान दिलाने का संकल्प

 

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। खेल का मैदान हो या गांव के विकास की जिम्मेदारी, संघर्ष और अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसी सोच के साथ हरहुआ ब्लॉक की अनौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दीपक चौहान क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने के बाद अब गांव के विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ी कभी अन्याय और पक्षपात के सामने झुकता नहीं, बल्कि लक्ष्य हासिल करने के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करता है।

 

दीपक चौहान ने वर्ष 2009 से 2018 तक क्रिकेट के क्षेत्र में सक्रिय रहकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विवेक एकेडमी के मैदान से क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया और आगे चलकर देश के विभिन्न स्तरों के टूर्नामेंटों में अपनी गेंदबाजी का प्रभाव छोड़ा।

 

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की प्रतिष्ठित मुंबई कांगा लीग में उन्होंने कांदीवली क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ प्रभावी गेंदबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अनुभवी प्रशिक्षकों से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

 

दीपक चौहान ने विवेक स्टेडियम शिवपुर के कोच सैफी अहमद, गौरीशंकर सिंह और सीमांत सिंह के साथ-साथ मुंबई के कोच राजेंद्र अंबिरे तथा बॉलिंग कोच आशीष विस्टन जैदी से इन-स्विंग, आउट-स्विंग, रिवर्स स्विंग और गेंद की ग्रिप जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम और एकेडमी का नाम रोशन किया।

 

क्रिकेट के क्षेत्र में पहचान बनाने के बाद मां के निधन से जीवन में आए बदलाव के बीच दीपक चौहान गांव लौटे। ग्रामीणों के समर्थन और आशीर्वाद से उन्होंने वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान का चुनाव जीता। इसके बाद से वह गांव की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर सक्रिय हैं।

 

दीपक चौहान का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के साथ गांव का सर्वांगीण विकास करना है। वह असहाय, गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को प्राथमिकता देना चाहते हैं।

 

उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका लक्ष्य अनौरा ग्राम पंचायत को खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि गांव की दो चौहान बेटियां राष्ट्रीय स्तर तक खेल के क्षेत्र में गांव का नाम रोशन कर चुकी हैं।

 

ग्राम प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि वह खेल के मैदान की तरह गांव के विकास के क्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर कथित भ्रष्टाचार और गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका सपना है कि वरुणा नदी के किनारे बसा अनौरा गांव एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो और अन्य गांवों के लिए उदाहरण बने।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे