पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गोसाईपुर मोहाव में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया याद

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गोसाईपुर मोहाव स्थित वीर लोरिक इंटर कॉलेज के पास उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की विचारधारा पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन में प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह मंडल अध्यक्ष चौबेपुर, विपिन चंद्र राय मंडल अध्यक्ष चोलापुर, शैलेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष आयर, अशोक सिंह, अनिल तिवारी, राहुल सिंह, नीरज पांडेय, शिवाजी सिंह, भोदू यादव पूर्व प्रधान, अंजनी तिवारी, अशोक सिंह पूर्व प्रधान, विजय राजभर, डीके सिंह और हीरू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के विकास और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी और राजस्व अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, समान मुआवजा, भूमिगत बिजली लाइन और सीवर-पाइपलाइन शिफ्ट करने की उठाई मांग     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। गोला से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास