टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी रमेश चौधरी ने अपने समाज के बीच व्यापक जनसंपर्क करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव में टिकट पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हमारा संघर्ष किसी टिकट के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 में पीडीए की सरकार बनाना ही पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने का माध्यम होगा।

इसी क्रम में रमेश चौधरी सारनाथ स्थित अधिकारी क्लब में काशी रजक संघ के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजक उद्यम सिंह सहित समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज समाज की महिलाएं सार्वजनिक मंचों पर अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं, यह समाज के मजबूत और जागरूक होने का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब समाज की महिलाएं आगे बढ़कर अपनी बात रख सकती हैं तो समाज अपने हक और अधिकार की मांग भी मजबूती से कर सकता है।

अखिलेश यादव के निर्देश को बताया प्रेरणा

रमेश चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के जननायक अखिलेश यादव का स्पष्ट संदेश रहा है कि विधानसभा चुनाव के सभी आवेदक अपने-अपने समाज के बीच गोष्ठियां और बैठकें कर संगठन को मजबूत करें। उनके इस निर्देश को समर्थन और मार्गदर्शन मानते हुए उन्होंने समाज के बीच जनसंपर्क और संवाद का अभियान शुरू किया है। उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक भागीदारी को लेकर निर्णायक पहल की है।

2022 से अजगरा में सक्रिय होने का किया जिक्र

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रमेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर वह अजगरा विधानसभा क्षेत्र में आवेदक के रूप में जनता के बीच पहुंचे थे। पार्टी के विलय के बाद भी बिना किसी पद पर रहते हुए वह लगातार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह रजक समाज के बीच कई जिलों में जाकर सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता का संदेश दे चुके हैं। उन्होंने मान्यवर कांशीराम के बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी के पीडीए को सामाजिक न्याय की साझा विचारधारा से जोड़ते हुए समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।

अजगरा में रजक समाज की होगी बड़ी गोष्ठी

रमेश चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही अजगरा विधानसभा क्षेत्र में रजक समाज की बड़ी गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सदर अमीन कनौजिया, लालमन कनौजिया, जय सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े भैया लाल निरंकारी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाज के लोगों को एकजुट कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा गरीबों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना