बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता अवधेश राय रहे। उनकी सक्रिय देखरेख में आयोजित समारोह में शिक्षाविदों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा संस्था की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और प्रबंधन सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

समारोह का संचालन श्री नील रतन पटेल एवं श्री राणा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. चारुचंद्र त्रिपाठी, उदय प्रताप कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. आनंद प्रभा सिंह तथा राज्य पुरस्कार से सम्मानित डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह सहित कई शिक्षाविद, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। वक्ताओं ने डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह की सरलता, सज्जनता, कार्यकुशलता और समन्वयकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में कॉलेज के शैक्षणिक विकास की उम्मीद जताई।

सम्मान समारोह को सफल बनाने में प्रबंधक डॉ. परमेंद्र सिंह, आयोजनकर्ता अवधेश राय, नीरज सिंह, अजय सिंह, अमित सिंह ‘पिंकू’, धीरज सहित अन्य लोगों की विशेष सहभागिता रही। आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण रहा। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    गोसाईपुर मोहाव में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया याद     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी और राजस्व अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, समान मुआवजा, भूमिगत बिजली लाइन और सीवर-पाइपलाइन शिफ्ट करने की उठाई मांग     रिपोर्ट विवेक राय  चोलापुर (वाराणसी)। गोला से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास