राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्लास्टिक के तिरंगे पर रोक और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं व हिंदू जन जागृति समिति ने उठाई आवाज

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने को लेकर अधिवक्ताओं के समूह एवं हिंदू जन जागृति समिति ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन वाराणसी पंकज कुमार, उप जिलाधिकारी पिंडरा कुंदन राज कपूर तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत सिंह को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रध्वज के अपमान को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 15 अगस्त को देशभर में उत्साह और देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद कई स्थानों पर राष्ट्रध्वज सड़कों, कूड़ेदानों और नालियों में फटी अवस्था में दिखाई देते हैं। विशेष रूप से प्लास्टिक से बने ध्वज जैविक रूप से विघटित नहीं होते, जिसके कारण लंबे समय तक राष्ट्रध्वज के अपमान की स्थिति बनी रहती है।

 

ज्ञापन में प्लास्टिक से बने राष्ट्रध्वजों के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने तथा प्रशासन द्वारा संबंधित नियमों और कानूनों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल टी-शर्ट, मास्क और अन्य परिधानों में भी किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में जागरूकता के साथ-साथ नियमानुसार कार्रवाई की आवश्यकता है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़े उच्च न्यायालय के आदेशों एवं प्रचलित कानूनों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के बाद सार्वजनिक स्थानों पर पड़े तिरंगों को सम्मानपूर्वक एकत्र करने और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।

 

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में ज्ञानवापी के मुख्य याचिकाकर्ता डॉ. सोहन लाल आर्य, ज्ञानवापी अधिवक्ता दीपक सिंह, अधिवक्ता संजीवन यादव, अरुण कुमार मौर्य, ज्ञान प्रकाश राय, आनंद कुमार राय, अवनीश कुमार तिवारी, उमेश कुमार सिंह, श्याम शंकर सिंह, संतोष सिंह, अतुल सिंह, बृजेश मिश्रा, सहित संजय सिंह, प्रमोद गुप्ता, त्रिशान्त सिंह, रविंद्र कुमार पटेल प्रधान, आदर्श पटेल और रमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे