गैंगस्टर एक्ट के मामले में घोसी सांसद अतुल राय ने कोर्ट में किया समर्पण, गये जेल

गंभीर बीमारी व जान पर खतरे को देखते हुए कोर्ट ने सेंट्रल जेल शिवपुर में रखने का दिया आदेश 

 

वाराणसी:- कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में सोमवार को घोसी सांसद अतुल राय अपने अधिवक्ता अनुज यादव,दिलीप श्रीवास्तव व नरेश यादव के जरिए प्रभारी विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अजय कुमार द्वितीय की अदालत में पेश हुए | अदालत में सांसद के जमानतदार हाथी बाजार जंसा निवासी ताड़केश्वर की ओर से इस आशय का प्रार्थनापत्र दिया गया कि वह अपने निजी कार्य से कुछ वर्षों के लिए बाहर जा रहा है ऐसे में आरोपित अतुल राय की जमानत से मुक्त होना चाहता है |

 

अदालत ने जमानतदार के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उसे मंजूर कर लिया और घोसी सांसद को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया वहीं घोसी सांसद अतुल राय द्वारा इस आशय का प्रार्थना पत्र अपने अधिवक्तागण अनुज यादव, दिलीप श्रीवास्तव व नरेश यादव के जरिए प्रस्तुत किया गया कि वह स्वास्थ कारणों व जीवन के खतरे को देखते हुए उसे वाराणसी जनपद में स्थित केंद्रीय कारागार में निरुद्ध किये जाने का अनुरोध किया |

 

अदालत ने इस प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए इस संबंध में जिला कारागार अधीक्षक को तत्काल आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया जिसके बाद जिला कारागार से प्राप्त हुई आख्या का अवलोकन करने के उपरांत अदालत ने घोसी सांसद को स्वास्थ कारणों व जीवन पर उत्पन्न खतरों को देखते हुए उसे केंद्रीय कारागार वाराणसी में रखने का आदेश दिया |

 

बतादें कि घोसी सांसद को हजरतगंज में दर्ज 306/120बी आईपीसी में दर्ज मुकदमे में जमानत में मिली अंतरिम बेल को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने निरस्त कर दस दिनों में कोर्ट में समर्पण करने का निर्देश दिया था जिसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो रही थी इसी आदेश के अनुपालन में घोसी सांसद ने कोर्ट के समक्ष समर्पण कर दिया |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व