तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई

चौबेपुर (वाराणसी) चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप यात्री बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हो गए। बस पलटते ही स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नरपतपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही बस आजमगढ़ से वाराणसी मार्ग बहुत तेजी से चल रही थी। यात्रियों ने बताया टायर फटने से बस पलटी। मृतक की पहचान आजमगढ़ के सिंह पुर सरैया निवासी नरोत्तम चौहान के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वही बस में सवार घायल श्याम लाल यादव ने बताया कि बस चिरैयाकोट से वाराणसी के लिए चली थी। ड्राइवर बहुत तेज रफ्तार में बस चला रहा था। अचानक उगापुर में पावर हाउस के पास मोड़ पर बस का टायर तेज आवाज से फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंबे से टकराकर पलट गई।

इस घटना में श्यामबिहारी (60), छम्मीलाल (45), राबी (5), श्याम लाल यादव (35), मनीष यादव (22) चंडेसर, बदामी देवी (60), घायल हो गए। वहीं अन्य को भी हल्की चोट आई है। बस में 15 से अधिक लोग सवार थे। वही घटना की सूचना पर मौके पर एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब प्राइवेट यात्री बस UP65DT 8573 चौबेपुर के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें घायलों को नरपतपुर प्राथमिक सेल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है और मृतक के शव को मर्चरी हाउस भेजा गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर हुआ अभिनंदन; संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर दिया जोर     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व