‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की ओर से 13 अगस्त 2026 को होटल मदीन में सावन के सिंधारे पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम ‘धरोहर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की पारंपरिक संस्कृति, राजस्थानी लोक परंपराओं और तीज के उल्लास का आकर्षक संगम देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में संस्था की सदस्याएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और आभूषणों से सुसज्जित होकर पहुंचीं। पूरा आयोजन राजस्थानी रंग और संस्कृति से सजा नजर आया। संस्था की अध्यक्ष सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका तथा संयोजिकाओं मधु तुलस्यान, मीनू पोद्दार और श्वेता केडिया ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ‘आओ पधारो बाईसा’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं ‘बाजूबंद भूल आई’ पर सुगंधा केजरीवाल, अनीता खेमका, खुशी सर्राफ एवं मनीषा खेमका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

 

‘पांव में पायल’ गीत पर सुनीता जिंदल की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ‘बाईसा घूमर घाले रे’ पर सुगंधा केजरीवाल, सुजाता बाजोरिया एवं शिवानी प्रीति ने राजस्थानी घूमर की शानदार प्रस्तुति दी।

 

राजपूताना की वीरांगनाओं के शौर्य को समर्पित ‘योद्धा बन गई मैं’ नृत्य सुधा अग्रवाल, अनुराधा जालान, नैना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा शशि अग्रवाल, मधु तुलस्यान एवं शोभा की नाटिका ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पारंपरिक एवं आकर्षक वेशभूषा में सजी सदस्याओं को रेड कार्पेट पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

 

आयोजन में राजस्थानी और पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था रही। सदस्याओं ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। सावन के गीतों, लोकनृत्यों, हास्य-मनोरंजन और पारंपरिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

‘धरोहर’ कार्यक्रम के दौरान होटल मदीन राजस्थानी लोक संस्कृति, तीज के उल्लास और राजपूताना की समृद्ध विरासत के रंगों से सराबोर नजर आया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग