काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 57वां अवतरण दिवस शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को काशी में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

 

शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के अनुसार, श्रीविद्यामठ में सुबह आठ बजे वैदिक आचार्यों द्वारा शंकराचार्य महाराज के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना से रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उनकी चरणपादुका का पूजन, चित्र पर माल्यार्पण और वेदपाठ होगा।

 

धार्मिक अनुष्ठानों के बाद सुबह 11:45 बजे से दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारा शुरू होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। श्रीविद्यामठ में दिनभर भजन-कीर्तन और सोहर सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

आयोजकों के अनुसार, अवतरण दिवस के अवसर पर काशी के साथ ज्योतिर्मठ, छत्तीसगढ़ तथा देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर शंकराचार्य महाराज के अनुयायियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

वर्तमान में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित सपाद लक्ष्मेश्वर धाम, सलधा में चल रहा है। वहां प्रतिदिन विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

आयोजकों के मुताबिक, सलधा में सवा लाख शिवलिंग वाले विशाल शिव मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। अवतरण दिवस के अवसर पर वहां भी विशेष आयोजन होंगे, जिनमें देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग