गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

हरहुआ क्षेत्र के कई गांवों में प्रत्येक रविवार लगेगी निःशुल्क कक्षा, बच्चों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

हरहुआ (वाराणसी)। गरीब, दलित, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आशा यस ए-वन फाउंडेशन की ओर से रविवार को ‘फ्री एजुकेशन फॉर ऑल चिल्ड्रंस’ निःशुल्क शिक्षा महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई के साथ कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

 

अभियान का शुभारंभ संस्था की संस्थापिका आशा यादव ने हरहुआ बाजार, दासेपुर एवं सिंगापुर गांव में बच्चों को कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल और बिस्किट वितरित कर किया। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

 

आशा यादव ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो, इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाएगा, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण नियमित शिक्षा से वंचित हैं। इन बच्चों को संस्था की ओर से निःशुल्क शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

संस्था की ओर से हरहुआ बाजार, सिंगापुर, काजीसराय और अनौरा सहित कई गांवों में प्रत्येक रविवार निःशुल्क कोचिंग शुरू की गई है। जिला सचिव हरविंदर कौर के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कार से जोड़ना भी है।

 

संस्था के जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान एक पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

कार्यक्रम में हरविंदर कौर, सुनीता गुप्ता, संजू सरोज, सरिता सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गरथौली के पास हादसे में दो अन्य को आई मामूली चोटें, सड़क किनारे पड़ी मिट्टी हटाने की मांग     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गरथौली गांव…

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    मृदा संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, 45 किसानों ने लिया प्रशिक्षण   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के बेनीपुर गांव में किसानों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में जुटा 18 यूनिट रक्त

    पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में जुटा 18 यूनिट रक्त

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना