फूलपुर से बाबतपुर तक निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा; कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी की ओर से गुरुवार को फूलपुर से बाबतपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं से पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत फूलपुर बाजार से हुई। इसके बाद यात्रा मीराशाह, थानेरामपुर, नथईपुर, अनेई, साधोगंज, गांगकला, कोइरीपुर, बड़ागांव और बसनी होते हुए बाबतपुर चौराहे पर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों की सहभागिता से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा। आयोजकों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

बाबतपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंची। यहां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद यात्रा का औपचारिक रूप से समापन हुआ।

कार्यक्रम में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, नरेश विश्वकर्मा, नरेश गुप्ता, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, सद्दाम अली, नागेंद्र पटेल, अंश जैसवार, दीपक चौहान, सुनील चौहान, शिवचरण भारती, सत्यनारायण विश्वकर्मा, विकास यादव और बिना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक