विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी (मिर्जामुराद)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न शहीद स्मारकों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और शहीदों के परिजनों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत सेवापुरी के वेसहूपुर स्थित अमर वीर शहीद स्व. बृजेश कुमार यादव के स्मृति स्थल से हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष भीषमपुर स्थित अमर वीर शहीद स्व. दशरथ प्रसाद पाल (IAS) की प्रतिमा पर पहुंचे। दोनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

 

 

इसके बाद राम शकल पटेल सेवापुरी के पचवार गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी शिवप्रकाश दूबे के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मेंहदीगंज गांव निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल से भी मुलाकात की। दोनों पूर्व सैनिकों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए शहीदों का त्याग एवं बलिदान अतुलनीय है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, हर्षवर्धन सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, गोविंद दास गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    नगर निगम और नमामि गंगे ने किया श्रमदान, श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त छठ मनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ से…

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    एचजी स्कूल डुबकियां में बाल दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व विद्यार्थियों ने साझा कीं पुरानी यादे   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। बाल दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

    अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, पुरातन छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    छठ महापर्व के लिए सजकर तैयार हुए घाट, रोशनी से जगमगाएंगे जलाशय

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    टांडा-कैथी गंगा घाट पर पीपा पुल जोड़ने का कार्य शुरू, 20 दिनों में आवागमन बहाल होने की उम्मीद

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत

    रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, खतरे में खेतों की सेहत