तिरंगा यात्रा से गूंजा मिर्जामुराद, छात्रों में दिखा देशभक्ति का जोश

सत्यनारायण सिंह नेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा क्षेत्र

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी (मिर्जामुराद)। गौर गांव स्थित सत्यनारायण सिंह नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच विद्यार्थियों ने जोश के साथ नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर मिर्जामुराद बाजार, राने चट्टी और बंगलाचट्टी होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों की गूंज सुनाई देती रही। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा को स्कूल प्रबंधक एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने और विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुधांशु सिंह गौतम, सुरेन्द्र मिश्रा, सीमा सिंह, जीकेश सिंह, प्रतिमा सिंह, रहमान, अजय सिंह, मनीष सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक