अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की स्मृति को किया नमन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौबेपुर क्षेत्र के अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

 

कार्यक्रम में करणी सेवा के जिला अध्यक्ष आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया।

 

स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में सुनील सिंह, पंकज सिंह, शिव प्रकाश सिंह टप्पू, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अजीत प्रताप सिंह, जागीर सिंह और जालंधर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों तथा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धापूर्वक याद किया। स्मारक परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति, शहीद सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक