राष्ट्रीय सनातन संघ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र एकता और सनातन संस्कारों का संदेश, संगठन के विस्तार पर भी हुई चर्चा

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ की जिला इकाई की ओर से स्वतंत्रता दिवस का पर्व शुक्रवार को आजमगढ़ रोड स्थित संगठन के जनसंपर्क कार्यालय से सथवां रोड पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, गणेश पूजन तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी प्रदीप पांडेय ने किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जब प्रत्येक घर में सनातन संस्कार होंगे, जातिवाद समाप्त होगा और समाज के सभी वर्ग शिक्षित होकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे, तभी भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने भी जातिवाद समाप्त करने और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चौबे ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जिलों में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद संगठन को तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक विस्तारित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कार और संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने के साथ सामाजिक स्तर पर लोगों को जोड़ना है।

 

प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने कहा कि देश तभी वास्तव में स्वतंत्र और समृद्ध बनेगा, जब नागरिक शिक्षित, रोजगारयुक्त और अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, नगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी, जिला सचिव घनश्याम पांडे, मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, बलुआ ग्राम अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, हर्ष सिंह, वकील यादव और विनोद चौबे सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर संगठन की ओर से विभिन्न संदेश दिए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं