25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

18 अगस्त की निर्धारित अंतिम तिथि बढ़ी, एनएफएसए लाभार्थियों को राहत

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले राशन वितरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित थी। जिला पूर्ति अधिकारी वाराणसी कृष्ण बल्लभ सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार, अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। इसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है।

वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। इसमें एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल निर्धारित है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन कार्डधारकों ने अभी तक अगस्त माह का खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया है, वे 25 अगस्त तक अपनी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्यान्न वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

राशन वितरण की समय सीमा बढ़ाए जाने से उन लाभार्थियों को राहत मिली है, जो निर्धारित अवधि में अपना खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे। विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों से 25 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले राशन प्राप्त करने की अपील की गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत