अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

वाराणसी से बलिया जा रही क्रूजर बहादुरपुर के पास हुई दुर्घटना का शिकार; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित सीएनजी पंप के सामने मंगलवार रात करीब 2:30 बजे अखबार लादकर जा रहा एक क्रूजर वाहन अचानक सामने आए पशु से टकराकर अनियंत्रित हो गया। टक्कर के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक अशोक कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार क्रूजर वाहन वाराणसी से अखबार लादकर बलिया की ओर जा रहा था। बहादुरपुर गांव के पास अचानक सामने पशु आ जाने से वाहन उससे जोरदार टकरा गया। इसके बाद चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और क्रूजर सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से नरपतपुर सीएचसी भेजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद क्रूजर में लदे अखबार को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया, ताकि अखबार की आपूर्ति प्रभावित न हो।

पुलिस के अनुसार मृतक अशोक कुमार चिरईगांव क्षेत्र के दीनापुर गांव के निवासी थे। वह शादीशुदा थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत