प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

अखंड रामचरितमानस पाठ और ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप से भक्तिमय रहा वातावरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। हरहुआ बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर सुख-शांति की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में लगातार धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन-अर्चन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से करीब 12 घंटे तक ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया। इसके पश्चात रविवार की रात से 40 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका विधि-विधान के साथ समापन किया गया।

 

अखंड रामचरितमानस पाठ में आसपास के विभिन्न गांवों से महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन के साथ मानस पाठ में भी सहभागिता की। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही।

 

वाजिदपुर, व्यासबाग, कोईराजपुर, भेलखा, मंसापुर, हरहुआ, रामसिंहपुर, धनेसरी, सिंहापुर, देवनाथपुर, दासेपुर, बैजलपट्टी, अनौरा, भटौली, करोमा और दुनियापुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

 

आयोजक के अनुसार धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे, हिंदू-मुस्लिम एकता तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करना है। सावन के अवसर पर हर वर्ष मंदिर में यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोग श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेते हैं।

 

 

 

कार्यक्रम के अंतिम दिन आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठानों, मानस पाठ और भंडारे के कारण पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता