वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। ओवरब्रिज से बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाया गया वाटर हार्वेस्टिंग पाइप क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह खराब हो गया है। इसके चलते पानी हार्वेस्टिंग सिस्टम में जाने के बजाय ओवरब्रिज से झरने की तरह सीधे सड़क पर गिर रहा है।

 

बुधवार दोपहर करीब दो बजे महज 20 मिनट की हल्की बारिश के बाद ओवरब्रिज से तेज धार में पानी नीचे गिरने लगा। देखते ही देखते करीब 200 मीटर सड़क जलमग्न हो गई। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वाहनों के आवागमन से सड़क पर जमा पानी के छींटे आसपास के लोगों और राहगीरों पर पड़ते रहे।

 

बारिश के बाद ओवरब्रिज से गिरते पानी का नजारा उस समय और भी अलग दिखाई दिया, जब एक हाईवा ट्रक चालक ने वाहन को पानी की धार के नीचे खड़ा कर दिया। चालक करीब 10 मिनट तक झरने जैसे गिर रहे पानी से हाईवा धोता रहा। वाहन की धुलाई पूरी करने के बाद वह वाराणसी की ओर रवाना हो गया।

 

स्थानीय दुकानदारों मिराज अहमद, सोनू चंद, सिद्धू हाशमी और गप्पू जायसवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश होते ही इस स्थान पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उनके अनुसार, क्षतिग्रस्त पाइप की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

 

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे वाटर हार्वेस्टिंग पाइप की शीघ्र मरम्मत कराने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यवस्था ठीक होने से बारिश के दौरान सड़क पर होने वाले जलभराव से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को राहत मिल सकेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता