नमो घाट से पुराने पुल तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अफसरों ने लिया जायजा

डीएम और पुलिस आयुक्त ने नाव से किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों में तेजी और 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को नमो घाट से पुराने पुल तक नाव से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन और पुलिस की ओर से बाढ़ के हालात एवं जलस्तर में होने वाले बदलाव की लगातार निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाढ़ राहत शिविरों और राहत केंद्रों को सक्रिय रखा गया है। प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

 

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के साथ पुलिस एवं एनडीआरएफ टीमों द्वारा चौबीसों घंटे गश्त और निगरानी की जा रही है।

 

नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के जाने पर रोक लगाने के साथ लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का दावा किया है। नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    वरुणा विहार कॉलोनी में हुई बैठक; पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत, सांगठनिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कचहरी क्षेत्र के जेपी मेहता स्कूल…

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    आयर बाजार में देर रात चोरों ने की वारदात, पुलिस गश्त के चलते बड़ी चोरी टली; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा