महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण

यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और ड्रेनेज व्यवस्था की ली जानकारी, अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन, लखनऊ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के साथ शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए यात्री प्रतीक्षालय, पैदल ऊपरीगामी पुल, यात्री आरक्षण केंद्र के आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, वाटर बूथ, साइनेज तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पैनल और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्थाओं को भी देखा।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर, सुगम और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता के उच्च मानकों को लगातार बनाए रखा जाए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन की ड्रेनेज व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की समस्या के कारण यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रभाष दनसाना ने स्टेशन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के अवसर पर मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, स्टेशन पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन वर्ष के लिए की नियुक्ति, 25 अगस्त को पूरा होगा प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल     रिपोर्ट : आनंद रत्न उपाध्याय SHREE 7NEWS, गाजीपुर।…

    दैनिक जागरण के 45वें स्थापना दिवस पर संपादक व महाप्रबंधक सम्मानित

    चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। दैनिक जागरण के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण

    दैनिक जागरण के 45वें स्थापना दिवस पर संपादक व महाप्रबंधक सम्मानित

    दैनिक जागरण के 45वें स्थापना दिवस पर संपादक व महाप्रबंधक सम्मानित

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच सेवा का संदेश

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच सेवा का संदेश

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी