हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

शिव मंदिर बनकट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया केस

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शिव मंदिर बनकट के पास हाईवे पर गुरुवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक से करीब 42 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव निवासी रामजनम यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की बहादुरपुर चौबेपुर शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर बनकट के पास हाईवे पर काले रंग की नई पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उनकी जेब से मोबाइल फोन तथा उसमें लगे दोनों सिम कार्ड छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित मार्गों पर उपलब्ध फुटेज की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड