निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

201 एमओयू से 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 125 परियोजनाएं हुईं ऑपरेशनल; औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद में निवेश, रोजगार सृजन, एमओयू के क्रियान्वयन तथा उद्यमियों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान वाराणसी के औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक प्रगति सामने आई।

बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 201 एमओयू के माध्यम से 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इसके सापेक्ष 125 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हो चुकी हैं, जिनमें 9,180.12 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। वहीं 25 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पोर्टल पर कुल 2,003 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,646 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त सभी प्रकरणों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निवेशकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने वीडीए समेत संबंधित विभागों को निवेशकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेश से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और विभागीय अधिकारी नियमित रूप से निवेशकों से संवाद बनाए रखें।

बैठक में औद्योगिक आस्थान चांदपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से खड़े ट्रांसपोर्ट के लोडिंग एवं अनलोडिंग ट्रकों तथा ट्रैवल एजेंसियों की बसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), कमिश्नरेट, उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। उपस्थित उद्यमियों ने वाराणसी में बदलते निवेश परिवेश तथा प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    मृतक की पत्नी ने नजदीकी लोगों पर अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पुरनपट्टी…

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। शंकरपुर गांव में कथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण

    महाप्रबंधक ने बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड का किया निरीक्षण